Header Ads

Bhojpuri Entertainment: भोजपुरी Beuty Queen आम्रपाली दुबे आज मना रही है अपना 36वां जन्मदिन, जानें उनकी कुल नेट वर्थ !

 

Amrapali Dubey’s Birthday Special:आम्रपाली दुबे आज मना रही है अपना 36वां जन्मदिन,

Amrapali Dubey’s Birthday Special: अपने लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाली भोजपुरी Beuty Queen और एक शानदार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है। जिन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार और ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली आज भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे दिग्गज अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। 

दिनेश लाल निरहुआ के साथ सुपर हिट रही है जोड़ी

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल निरहुआ उर्फ निरहुआ की सुपर हिट जोड़ी एक साथ

और यही वजह है की इस समय आम्रपाली दुबे एक फिल्म करने के लिए काफी मोटी फ़ीस भी चार्ज करती है। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री मे अपना डेब्यू साल 2014 मे रिलीज हुई, भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से की थी। इस फिल्म में भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल निरहुआ उर्फ निरहुआ लीड रोल मे मौजूद थे। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद आम्रपाली दुबे ने कभी भी अपने फिल्मी करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। और आगे चलकर भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। 

मोजुदा समय में करोड़ों की मालकिन है Bhojpuri Beuty Queen आम्रपाली दुबे

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा समय में आम्रपाली दुबे एक फिल्म को करने के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करती है। इतना ही नहीं, वे बेहद लग्जरी लाइफ भी जीती है। जिसकी वजह यह है की, आम्रपाली दुबे जिस घर में रहा करती है। उस घर की कीमत मौजूदा समय में करोड़ो रुपए से भी ज्यादा है। आम्रपाली दुबे के पास कई महंगे लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन मौजूद है। जिसमें बीएमडबल्यू (BMW), रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर(Fortuner) जैसी महेगी कारों का नाम शामिल है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा समय में अम्रपाली दुबे की कुल नेटवर्थ करीब 4 से 5 मिलियन डॉलर ( करीब 37 करोड़ रुपये) है। आम्रपाली दुबे फिल्मों के अलवा कई ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया से भी पैसा कमाती है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.